home page

हिसार : आयकर विभाग का उद्देश्य करदाताओं के साथ सहयोग और विश्वास के आधार पर काम करना : ज्योत्सना जौहरी

 | 
हिसार : आयकर विभाग का उद्देश्य करदाताओं के साथ सहयोग और विश्वास के आधार पर काम करना : ज्योत्सना जौहरी


आयकर विभाग ने आयोजित किया आउटरीच कार्यक्रम

हिसार, 25 फरवरी (हि.स.)। आयकर विभाग ने सेक्टर

14 स्थित आयकर भवन में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रधान आयकर

आयुक्त, रोहतक ज्योत्सना जौहरी मुख्य अतिथि रही।

इस अवसर पर, संयुक्त आयकर आयुक्त (ओएसङी ) ङा.

पूनम सिंह ने बुधवार काे हिसार रेंज की गतिविधियों और उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी,

जिसमें उन्होंने करदाताओं के साथ विश्वास निर्माण और विवादों से बचने के महत्व पर जोर

दिया। हिसार रेंज के संयुक्त आयकर आयुक्त हर्षित बंसल ने इस अवसर पर बताया कि इस आउटरीच

कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर विभाग और करदाताओं के बीच संवाद और जागरूकता को बढ़ावा

देना है। हम करदाताओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आयकर विभाग उनके साथ है और उनकी

समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार है।

प्रधान आयकर आयुक्त ज्योत्सना जौहरी

ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य करदाताओं के साथ सहयोग

और विश्वास के आधार पर काम करना है, ताकि देश की आर्थिक विकास में योगदान दिया जा सके।

उन्होंने करदाताओं को आत्म-मूल्यांकन करों से बचने, अधिक सटीक अग्रिम करों का भुगतान

करने, और बेहतर और समय पर अनुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कर

प्रैक्टिशनर्स, टैक्स बार एसोसिएशन हिसार ,चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन हिसार ,व्यवसाय

और बाजार संघों के प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख करदाताओं सहित कुल 70 से अधिक प्रतिभागियों

ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों

ने अपने प्रश्न पूछे और आयकर अधिकारियों से सन्तोषजनक उत्तर प्राप्त किए। इसके अलावा,

शीर्ष करदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समय पर और सही तरीके से

करों का भुगतान किया था।

आयकर विभाग, हिसार के इस आउटरीच कार्यक्रम का

उद्देश्य करदाताओं के साथ संबंधों को मजबूत करना और उन्हें आयकर नियमों और विनियमों

के बारे में जागरूक करना था। आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर पश्चिम

क्षेत्र अशोक कुमार सरोहा के कुशल मार्गदर्शन में और विदिशा कालरा, मुख्य आयकर आयुक्त,

पंचकूला, हरियाणा क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर विभाग

और करदाताओं के बीच संवादश्ता को बढ़ावा देना है। आयकर अधिकारी सुरेश नांगरू ने मंच

संचालन किया। इस कार्यक्रम में हिसार रेंज के आयकर अधिकारीगण कृष्ण कुमार सैनी, रोहतास

सिंह, सन्नी मित्तल, अंकित ढाका, फूल कुमार मलिक, पवन शर्मा सहित विभाग के अधिकारी,

कर्मचारीगण एवं मुख्यालय के अधिकारीगण भी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर