home page

सोनीपत:सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरी इनेलो

 | 
सोनीपत:सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरी इनेलो


सोनीपत, 02 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला बुधवार

को धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन

दिया और कहा कि इनेलो उनके साथ खड़ी है। वहीं, हड़ताल के दौरान कूड़ा उठाने वाले वाहनों

को रोकने और चालकों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

श्रीमति

सुनैना चौटाला ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल

कर रहे हैं। इनेलो उनकी जायज मांगों का समर्थन करती है और कर्मचारियों के साथ खड़ी

है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत से किया जाना चाहिए।

सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित फैसला लेना चाहिए। इनके साथ्ज्ञ

जिला अध्यक्ष कुणाल गहलोत भी रहे।

शहर

में कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की मदद से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया।

निगम की शिकायत

के अनुसार इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हड़ताली कर्मचारियों ने वाहनों को रोककर सफाई

कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

नगर

निगम के अनुसार बाबा धाम के पीछे सामुदायिक केंद्र के पास 30 से 40 कर्मचारी पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने जेबीएम कंपनी के घर-घर कूड़ा उठाने वाले टिप्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली

और डोजर के टायर नुकीली चीज मारकर पंचर कर दिए। इससे वाहनों को नुकसान हुआ और सफाई

कार्य प्रभावित हुआ।

धानक

बस्ती के पास 10 से 15 कर्मचारियों पर कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोकने तथा चालक दीपक

और जितेंद्र से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। बस स्टैंड के पास भी 20 से

25 कर्मचारियों द्वारा वाहनों को रोकने का प्रयास किए जाने की शिकायत दी गई।

नगर

निगम के सफाई निरीक्षकों, मुख्य सफाई निरीक्षकों, सहायक अभियंता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट

और संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस

के अनुसार एक सितंबर को सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र टीम के साथ मौके पर

पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के साथ कर्मचारियों की पहचान सूची

भी दी गई है। पुलिस अब वाहनों को हुए नुकसान, चालकों से कथित मारपीट और संबंधित कर्मचारियों

की भूमिका की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना