home page

सोनीपत:एसआरएम यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह

 | 

सोनीपत, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के राई क्षेत्र स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर में पुरानी रंजिश के चलते छात्रों

के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने अपने साथियों

के साथ मिलकर एक छात्र और उसके मामा पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। घटना

में दोनों को चोटें आई हैं, जबकि मामा की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

समालखा

निवासी विनय कुमार ने थाना राई पुलिस को दी शिकायत में शुक्रवार काे बताया कि वह पिछले छह वर्ष से

अपने मामा सुखजीत के पास गांव खेवड़ा में रह रहा है और एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर

में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। उसका विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले नितिन तुशीर

के साथ तीन-चार दिन पहले विवाद हुआ था, जो बाद में समझौते से शांत हो गया था। विनय

के अनुसार पांच मार्च को शाम को वह विश्वविद्यालय से बाहर निकला तो नितिन तुशीर, अनुज

तुशीर, रितिक दहिया और अन्य युवक वहां खड़े मिले। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते

हुए उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह विश्वविद्यालय के बेसमेंट में जाकर छिप

गया।

पीड़ित

छात्र का कहना है कि उसने घटना की सूचना अपने मामा को दूरभाष पर दी। कुछ देर बाद आरोपी

अपने साथियों के साथ बेसमेंट में भी पहुंच गए और लोहे की रॉड व डंडों से दोबारा हमला

कर दिया। इसी दौरान मामा उसे बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों

ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना

मिलने पर थाना राई पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में विनय कुमार ने लिखित शिकायत और एमएलआर

पुलिस को सौंपी। पुलिस के अनुसार विनय की एमएलआर में तीन और सुखजीत की रिपोर्ट में

दो कुंद चोटें दर्ज हैं। शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर

जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना