home page

सोनीपत: सेपक टेकरा को खेल नीति में शामिल करने की मांग की गई

 | 
सोनीपत: सेपक टेकरा को खेल नीति में शामिल करने की मांग की गई


सोनीपत, 16 जून (हि.स.)। हरियाणा

सेपक टेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सोनीपत विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को बहालगढ़

स्थित साई सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर देश के विभिन्न राज्यों से

आए सेपक टेकरा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में सोनीपत सेपक टेकरा एसोसिएशन के

पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

निखिल

मदान ने पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल में उनके

अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और

प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। एसोसिएशन

के सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा के छह खिलाड़ियों ने सेपक टेकरा में उत्कृष्ट

प्रदर्शन के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में नियुक्ति प्राप्त की है। अब वे बीएसएफ

की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

इस अवसर

पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक निखिल मदान के समक्ष सेपक टेकरा को हरियाणा

की खेल नीति में शामिल करने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे खिलाड़ियों को सरकारी

नौकरियों और अन्य सुविधाओं में उनके खेल प्रदर्शन का लाभ मिल सकेगा। मांग पर सकारात्मक

रुख अपनाते हुए निखिल मदान ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही खेल विभाग के अधिकारियों

और खेल मंत्री से मुलाकात कर सेपक टेकरा को हरियाणा की खेल नीति में शामिल कराने का

प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में सचिव शमशेर सरोहा, कोच संदीप, दुरजीत, महिला टीम कोच

पूरो, अपुले तथा फिजियो काजल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना