सोनीपत: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
सोनीपत, 02 मई (हि.स.)। सोनीपत
पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभिनंदन को बिहार के
समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया और तीन दिन
के राहदारी रिमांड पर लिया गया है। मामला 10 अप्रैल 2026 को एचएसआईआईडीसी बड़ी थाना
में दर्ज हुआ था। चैनपुर निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा
देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में
मामला दर्ज किया गया।
थाना
प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें महिला सहायक
उप निरीक्षक शर्मिला शामिल रहीं। टीम ने तकनीकी मदद और स्थानीय पुलिस सहयोग से आरोपी
को बेगूसराय व समस्तीपुर क्षेत्र में तलाश कर गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट
के सामने दर्ज कराए गए तथा महिला विशेषज्ञ और लीगल ऐड के माध्यम से काउंसलिंग करवाई
गई।
गिरफ्तारी
के बाद आरोपी को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) शिव प्रिया की अदालत में पेश
किया गया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए तीन दिन के राहदारी रिमांड
पर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि
की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

