home page

सोनीपत: युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण समापन, स्वयंसेवक बने आपदा में प्रथम उत्तरदाता

 | 
सोनीपत: युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण समापन, स्वयंसेवक बने आपदा में प्रथम उत्तरदाता


सोनीपत, 05 फ़रवरी (हि.स.)। आपदा

की घड़ी में त्वरित सहायता और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र

सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत बीट्स मोहाना में आयोजित सात दिवसीय गहन

आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला आपदा

प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें युवाओं को समुदाय स्तर पर प्रथम

उत्तरदाता के रूप में तैयार किया गया।

परियोजना

अधिकारी विनित कादियान ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा के तुरंत बाद

उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को तकनीकी, शारीरिक और मानसिक

रूप से सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान हरियाणा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला

अग्निशमन विभाग, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग की

विशेषज्ञ टीमों ने व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। आपदाएं अचानक आती

हैं, लेकिन पूर्व तैयारी से जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रशिक्षण

के दौरान स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। ढही

इमारतों और जोखिमपूर्ण स्थानों से पीड़ितों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर,

फ्रैक्चर स्थिरीकरण और जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रस्सी बचाव,

सुरक्षित निकासी, बाढ़, आग और ऊंचाई से जुड़ी आपदाओं से निपटने की तकनीकें सिखाई गईं।

सैद्धांतिक

सत्रों में खतरे की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और प्रशासनिक समन्वय

की प्रक्रिया समझाई गई। समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र

प्रदान किए गए। भविष्य में आपात स्थिति में प्रभावी कार्य के लिए उन्हें आपातकालीन

प्रतिक्रिया किट उपलब्ध कराने की भी योजना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना