home page

सोनीपत: यमुना नहर में मृत मिले युवक ही हुई पहचान,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 | 
सोनीपत: यमुना नहर में मृत मिले युवक ही हुई पहचान,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


सोनीपत, 08 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

जिले की पश्चिमी यमुना नहर में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मिले शव की बुधवार को

पहचान हो गई। मृतक पानीपत, कश्यप कॉलोनी निवासी हरिंदर कुमार(48) निवासी था। वह जन्म से दृष्टिहीन था। पहचान होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और परिजनों

ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों

के अनुसार एक अप्रैल को हरिंदर कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकले थे, जिसके

बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न आने पर परिवार को चिंता हुई और खोजबीन शुरू

की गई। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, ताकि पुलिस स्तर पर तलाश

शुरू हो सके।

खोज

के दौरान परिजन सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां ककरोई नहर से मिले शव को देखकर

उन्होंने उसकी पहचान हरिंदर कुमार के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में शोक की

लहर दौड़ गई। मृतक के बेटे ने पिता के साथ गए दोस्तों पर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले

की जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस

ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के

बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या प्राकृतिक मृत्यु। रिपोर्ट आने

के बाद ही मौत के कारणों में पूरी तरह स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को

ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई

की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना