home page

सोनीपत: फायरिंग समेत 33 मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा

 | 
सोनीपत: फायरिंग समेत 33 मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा


सोनीपत, 04 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

की सदर गोहाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर सरेआम फायरिंग से दहशत फैलाने के मामले में

एक कुख्यात बदमाश मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी की बनवासा निवासी सुनील पर हरियाणा

के विभिन्न जिलों में 33 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस

प्रवक्ता सहायक उप-निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि यह घटना 26 फरवरी

की सुबह गांव बिघल में हुई थी। उस समय दो मोटरसाइकिल बुलेट और स्प्लेंडर पर सवार होकर

आए आठ हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाया।

घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की

फुटेज भी पुलिस ने खंगाली है। पीड़ित जोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह

अपनी छत पर मौजूद था, तभी आरोपियों ने उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों

ने गली में खड़ी उसकी मां पर भी जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन वह भागकर

सुरक्षित स्थान पर पहुंच गई। फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

इस मामले

में सुनील, सन्नी, कपिल, विकास, मोनू और चिंटू सहित कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला

दर्ज किया गया है। थाना सदर गोहाना के उप-निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस

दल ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनील को

गिरफ्तार किया।

आरोपी

वर्तमान में पानीपत की शिव कालोनी में रह रहा था। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत

में जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पानीपत, करनाल, रोहतक और सोनीपत में चोरी, लूट,

धोखाधड़ी, बिजली अधिनियम उल्लंघन तथा शस्त्र अधिनियम से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज

हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना