home page

सोनीपत: तीन हजार पंचायतों से 100 गज प्लाॅट देने के प्रस्ताव मिले: मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 | 
सोनीपत: तीन हजार पंचायतों से 100 गज प्लाॅट देने के प्रस्ताव मिले: मंत्री कृष्ण लाल पंवार


सोनीपत, 09 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा

है कि गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं, तीन हजार ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव

मिल चुके हैं और अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने दावा किया

कि वर्तमान सरकार में पंचायत विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों,

अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों, किसान नीतियों और पंचायत विकास पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को व्यापक

स्तर पर मनाएगी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री

ने कहा कि 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया जाएगा। 13 अप्रैल

की शाम दीपक महोत्सव होगा और 14 अप्रैल को प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। अंबेडकर

से जुड़े संस्थानं, पुस्तकालयं और प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर उनके जीवन

की प्रेरणादायक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने

कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लंबे शासनकाल के बावजूद अंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया

गया। उनके अनुसार भारत रत्न देने में देरी हुई और जयंती पर अवकाश घोषित नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2015 से 14 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर

पर विशेष महत्व मिला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत महिलाएं, युवा, किसान और

गरीब सशक्त किए जा रहे हैं।

लोकसभा

चुनाव पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि 2019 में कांग्रेस को 52 और 2024 में 99 सीटें

मिलीं, जिससे चुनाव में गड़बड़ी के आरोप निराधार साबित होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी

के संविधान संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। मंडी

में लागू बायोमेट्रिक नीति पर उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग फर्जी तरीके से मेरी फसल

मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कर बाहरी फसल बेच देते थे। अब बायोमेट्रिक प्रणाली से

सुनिश्चित होगा कि प्रदेश का किसान ही अपनी उपज बेचे और इसमें केवल सात सेकंड लगते

हैं।

गोहाना

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि नायब सरकार नायाब काम कर रही है। इस मौके पर,जिला

महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, इंद्रजीत विरमानी, नरेश खानपुर, कृष्ण सैनी, डॉ.रमेश कश्यप,

बलराम कौशिक, रीना शर्मा, डॉ.राममेहर राठी, बबलू बाल्मिकी, सरपंच पवन शर्मा, मुकेश

रोहिल्ला, विपिन गोयल, हवा सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना