home page

सोनीपत की मंडियों में हुई 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

 | 
सोनीपत की मंडियों में हुई 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद


सोनीपत, 13 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त

नेहा सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों व खरीद केन्द्रों में गेहूं की आवक

व खरीद कार्य जारी है। रविवार देर सांय तक जिले की 20 मंडियों व खरीद केंद्रों में

कुल 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिसे विभिन्न सरकारी एजेंसियों

द्वारा खरीदा गया।

उपायुक्त

ने बताया कि इन 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने

449 मीट्रिक टन, हैफेड ने 13 हजार 585 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन

(एचडब्ल्यूसी) ने 27 हजार 260 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि गांव

फरमाणा स्थित खरीद केन्द्र पर 878 मीट्रिक टन, गोहाना अनाज मंडी में 26 हजार 123 मीट्रिक

टन, खरखौदा अनाज मंडी में 449 मीट्रिक टन, गांव पुरखास स्थित खरीद केन्द्र पर 1200

मीट्रिक टन, सोनीपत अनाज मंडी में 12 हजार

643 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों

में 2279 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे हैं, जिनसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से

गेहूं की खरीद की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना