सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 20 मई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट के इंचार्ज बनवारी लाल ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिरसा निवासी योगेश हेरोइन बेचने का धंधा करता है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त युवक को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 11 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है।
इसके अलावा एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव पन्नीवाला मोरिकां क्षेत्र से हेरोइन सहित आरोपी जसपाल सिंह को 25 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एएनसी प्रभारी रणजोध सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए गांव पन्नीवाला मोटा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

