सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 05 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से एक तस्कर को लाखों रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि तस्कर की पहचान सिरसा निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम रानियां क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुत्ताबढ़ रोड की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनि भंडारा संघ ट्रस्ट के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में संलिप्त पांच आरोपियों को शहर सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी साहिल, मोनू, विकास, कपिल तथा साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

