home page

सिरसा: दो नशा तस्कर सहित तीन गिरफ्तार

 | 
सिरसा: दो नशा तस्कर सहित तीन गिरफ्तार


सिरसा, 30 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व पड़ताल के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने गांव लंबी क्षेत्र से जवाहरलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।

सीआईए डबवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव लंबी क्षेत्र से संदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 312 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबांधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma