home page

पानीपत: मां के साथ मारपीट से क्षुब्ध होकर बेटे ने जहर खा कर जान दी

 | 
पानीपत: मां के साथ मारपीट से क्षुब्ध होकर बेटे ने जहर खा कर जान दी


पानीपत, 09 मार्च (हि.स.)। ब्राह्मण माजरा गांव में होली खेलने के दौरान हुई मारपीट के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि के रूप में हुई है।

घटना चार मार्च को हुई थी, जब गांव ब्राह्मण माजरा में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद एक पक्ष ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था, लेकिन रवि इस समझौते के खिलाफ था। उसने कहा था कि दूसरे पक्ष ने उसकी मां को मारा है, और माफी भी नहीं मांगी थी।

इसी बात से वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। इसी तनाव के चलते रवि ने सलफास की गोली निगल ली थी। जिसके बाद रवि की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह रवि की मौत हो गई। थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि सोमवार को मृतक रवि के पिता राजबीर की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा