home page

पानीपत: एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

 | 
पानीपत: एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार


पानीपत, 06 मार्च (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने एटीएम मशीन में लोहे की पत्ती लगाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा निवासी भरत के रूप में हुई है। आरोपी ने बीते रविवार को पहलवान चौक के पास स्थित एक एटीएम मशीन में लोहे की पत्ती लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि कुटानी रोड निवासी आकाश ने शिकायत में बताया था कि वह कुटानी रोड पर एक एटीएम मशीन से 1 मार्च को पैसे निकालने गया था। जहां एटीएम मशीन में एक अन्य ग्राहक अपना एटीएम कार्ड लगा पैसे निकाल रहा था, परंतु पैसे निकल नहीं रहे थे। ग्राहक के बाद उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया और 100 रूपए अमाउंट भरकर पूरी प्रक्रिया की। उसके खाते से रूपए कटने का मैसेज आया परंतु मशीन से रूपए नहीं निकले।

अज्ञात व्यक्ति ने मशीने में गड़बड़ कर घोखाधड़ी की है। तभी से पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर ठगी की उक्त वारदात का पर्दाफास कर गुरुवार की शाम को एनएफएल गेट नंबर दो के पास से एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान समालखा निवासी भरत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ उसने एटीएम मशीन के कैश आउटलेट में लोहे की पत्ती फंसाकर निकलने वाले रूपए को रोक दिया था। ग्राहक के जाने के बाद पत्ती को हटाकर पैसे निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की पत्ती बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायायल में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा