home page

पानीपत: अवैध रिवॉल्वर व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

 | 
पानीपत: अवैध रिवॉल्वर व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार


पानीपत, 23 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने एक युवक को अवैध रिवॉल्वर व 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार रात को सूचना मिली थी कि थाना शहर के नजदीक सर्विस लाइन पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। गाड़ी में एक लड़का बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोनीपत निवासी राहुल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की जींस पेंट की जेब से एक 32 बोर रिवॉल्वर बरामद हुई। जिसको खोलकर देखी तो लोडेड मिली।

अनलोड करने पर 6 जिंदा कारतूस मिले। बरामद रिवॉल्वर का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल के कब्जे से बरामद अवैध रिवाल्वर, जिंदा रौंद व स्कॉर्पियो गाड़ी कब्जा पुलिस में लेकर थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा