home page

जींद : अब उचाना से सीधे यमुनानगर जाएगी बस

 | 
जींद : अब उचाना से सीधे यमुनानगर जाएगी बस


जींद, 03 जून (हि.स.)। उचाना से कैथल जाने वाली बस का रूट हरियाणा राज्य परिवहन विभाग यमुनानगर तक करने वाल इस रूट पर आने वाले यात्रियों की मांग पूरी हुई है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से इस रूट पर आने वाले विभिन्न गांव के यात्रियों द्वारा मांग की थी कि जो उचाना से सुबह बस जाती है वो कैथल तक जाती है। ये बस यमुनानगर तक हो जाए तो कुरूक्षेत्र के साथ-साथ इस रूट पर आने वाले कई गांवों में जाने वालों को फायदा होगा।

परिवहन विभाग द्वारा रूट को बढ़ाते हुए यमुनागर तक किया है। अब उचाना से किठाना, छात्तर, कैथल, ढांड, कुरूक्षेत्र, लाडवाख् रादौर के रास्ते यमुनानगर बस जाने से यात्रियों की मांग पूरी हुई है।

यात्री सुनील, राजबीर, मनोज, सुखबीर ने कहा कि उचाना से कुरूक्षेत्र के साथ-साथ आगे जाने वाले यात्रियों को कैथल जाने के बाद निर्धारित स्थान पर जाने के लिए उस रूट की बस में जाना पड़ता था। अब सीधे यमुनानगर उचाना से बस कैथल होते हुए जा रही है। जिससे यात्रियों की मांग विधायक देवेंद चतरभुज अत्री द्वारा पूरी करने का काम किया है। यहां से केंद्र में मंत्री, प्रदेश में डिप्टी सीएम तक रह चुके हैं। जो बस स्टैंड उचाना में बनने के बाद भी बसों का आवागजन उसमें शुरू नहीं करवा पाए थे।

20 साल से बस स्टैंड के अंदर बस तक नहीं जा रही थी। विधायक ने इस मांग को भी पूरा करवाते हुए बस स्टैंड के अंदर बसों का आवागमन शुरू करवाया। अब बस स्टैंड के बाहर खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ता है। यमुनानगर से वापस आते व्यक्ति भी इस रूट पर आने वाले गांव के यात्रियों को फायदा हो रहा है।

परिवहन विभाई के डीआई जसेमर ने बताया कि कैथल डिपू की बस जिसका नाइट स्टे उचाना बस स्टैंड पर होता है। ये बस पहले कैथल तक जाती थी। करीब एक महीने से अब इसका रूट बढ़ा कर उचाना से कैथल होते हुए यमुनानगर की किया है। यात्रियों को इससे फायदा होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा