home page

गोहाना पहुंची देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पूर्व सांसद का सपना पूरा

 | 
गोहाना पहुंची देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पूर्व सांसद का सपना पूरा


सोनीपत, 17 जुलाई (हि.स.)। देश

की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन के गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नागरिकों,

विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। पर्यटन

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने लोगों का नेतृत्व किया। ट्रेन

के आगमन पर वैदिक मंत्रोच्चार हुआ तथा लोको पायलटों का पुष्पगुच्छ और गोहाना की प्रसिद्ध

जलेबी भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं प्रदीप सांगवान ने कहा कि भाजपा के तीन बार सोनीपत

से सांसद रहे स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान का

प्रधान नरेंद्र मोदी ने सपना पूरा कर दिया।

शुक्रवार

को डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यह ट्रेन हरियाणा ही नहीं,

पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

नेतृत्व में भारत आधुनिक तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे

बढ़ रहा है। उनके अनुसार हाइड्रोजन आधारित परिवहन डीजल पर निर्भरता कम करेगा और पर्यावरण

संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान, तकनीक,

नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने

का आह्वान किया।

नगर

परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा और

आधुनिक भारत की पहचान बनेगी। इससे प्रदूषण कम होगा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने इस पहल को देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम

में एसडीएम अंकित कुमार, डीसीपी जितेंद्र कुमार, एसीपी जोगिंद्र शर्मा, रेलवे के नोडल

अधिकारी दलीप वर्मा, सीएमआई रोहतक संजीव सहगल, गोहाना रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रदीप

सिंह, राजबाला मलिक, भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,

विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना