गुरुग्राम:वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गुरुग्राम, 28 जून (हि.स.)। भिवाड़ी से दिल्ली जा रहे एक युवक को पचगांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मानेसर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई शिवलोक निवासी जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में गाड़ी चलाता है। 22 जून 2026 को वह अपने भाई जयलोक के साथ भिवाड़ी से दिल्ली जा रहा था। पचगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल जयलोक को पहले मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया। बाद में उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जयलोक के भाई शिवलोक की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक रणवीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

