home page

गुरुग्राम: गांव नौरंगपुर में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, हयातपुर में हाईटेक लाइब्रेरी

 | 
गुरुग्राम: गांव नौरंगपुर में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, हयातपुर में हाईटेक लाइब्रेरी


वित्त एवं संविदा कमेटी से मंजूर हुए 36 काम

मानेसर के विभिन्न वार्डों में होंगे 174 करोड़ रुपये के विकास कार्यगुरुग्राम, 21 मार्च (हि.स.)। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी से विभिन्न वार्डों के विकास के लिए 174 करोड़ रुपये के 36 कार्यों को मंजूरी मिली। कमेटी ने गांव हयातपुर में सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हाई-टेक लाइब्रेरी व गांव हरसरू के पंचायत भवन में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले कन्वेंशन हॉल की मंजूरी दी।वित्त एवं संविदा कमेटी ने शनिवार काे वार्ड-1 के गांव गोपालपुर में पानी सप्लाई की लाईन, सीवर लाईन, गलियों में टाइल्स लगाने, आरसीसी रोड़ निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपये, गांव हरसरू में पशु अस्पताल से गणपति नगर क सीवर लाईन, पानी की लाईन, नाले और आरसीसी सडक़ निर्माण पर एक करोड़ 57 लाख रुपये और गांव गढ़ी से बसई की ओर जाने वाले रास्ते के निर्माण के लिए 4 करोड़ 73 लाख रुपये के कामों को मंजूरी दी। इसी प्रकार वार्ड-2 के गांव हरसरू में मल्टीपर्पज हॉल के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये, वार्ड-4 में गांव वजीरपुर में सीवर नेटवर्क के लिए 3 करोड़ रुपये, गांव मेवका में पानी और सीवर की लाईन बिछाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, वार्ड-5 के गांव कांकरौला की आंतरिक गलिया, नालियों के निर्माणके लिए 4 करोड़ 46 लाख रुपये, आरसीसी शेड् के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये, वार्ड-6 के गांव भांगरौला में 3 एमएलडी के एसटीपी प्लांट निर्माण के लिए 8 करोड़ 60 लाख रुपये, भांगरौला में स्टेडियम के पास चैपाल के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये, गांव झुंड सराय में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ एमएलडी का एसटीपी प्लांट लगाया जाएगा।गांव कासन में झील के पास 3 एमएलडी का एसटीपी प्लांट पर 9 करोड़ 53 लाख रुपये, गांव कासन की बची हुई गलियां, पानी की लाइन बिछाने के लिए 5 करोड़ 93 लाख रुपये, कासन में 8 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। गांव बढ़ा में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण पर 5 करोड़ 91 लाख रुपये, फाजिलवास में कम्युनिटी सेंटर निर्माण पर 9 करोड़ रुपये, गांव नौरंगपुर में मल्टीपर्पज हॉल पर 9 करोड़ 90 लाख रुपये, सिकंदरपुर में लाइब्रेरी और कम्प्युटर सेंटर के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये, गांव बार गुर्जर में फिरनी रोड़ के निर्माण पर 2 करोड़ 14 लाख रुपये और गांव नाहरपुर कासन में सीवर लाइन बिछाने, आरसीसी रोड़ के निर्माण पर 9 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड-7 के गांव बांस हरिया, ढाणा और बांस कुसला में सीवर की लाईन डालने पर 3 करोड़ रुपये, वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर में साफ जल भंडारण के लिए 5 करोड़ 70 लाख, आरसीसी शेड के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये, पानी की लाईन पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये, सीवर पर 9 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव शिकोहपुर में ही 5 करोड़ 21 लाख रुपये से शूटिंग रेंज, बेडमिंटन हॉल और इंडोर स्पोट्र्स कॉम्लेक्स बनाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर