home page

कैथल: हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने मंडियों में लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

 | 

कैथल, 01 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के जिला कार्यालय ने रबी विपणन सीजन के तहत गेहूं खरीद को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। इसके तहत जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बुधवार काे बताया कि कैथल सर्कल की प्रमुख मंडियों में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कैथल की पुरानी व नई अनाज मंडी तथा एक्सटेंशन मार्केट में तकनीकी सहायक बनी सिंह के नेतृत्व में पिंकी रानी और तरुण कुमार को तैनात किया गया है। कलायत मंडी की जिम्मेदारी पवन कुमार को सौंपी गई है, जबकि राजौंद और बरटा केंद्रों पर दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सोलू माजरा साइलो और ढांड में अंजू चौहान को प्रदीप और प्रमोद कुमार के सहयोग से प्रभार दिया गया है। फर्श माजरा और गौरां मंडी में मैनेजर विकास कुमार को नियुक्त किया है। अन्य खरीद केंद्रों में सीवन में मैनेजर यतेंद्र वीर त्यागी, जाखौली में राज कुमार और पाई व पूंडरी मंडी में राजेश कुमार को तैनात किया गया है। करोड़ा में दिलबाग, किठाना में सुरेंद्र, धनौरी में मैनेजर पवन कुमार को ड्यूटी सौंपी गई है।

जिला प्रबंधक अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप ही गेहूं खरीद की जाए। इसके साथ ही सभी प्रभारियों को आवश्यक उपकरणों जैसे नमी मापने वाले मीटर और बारदाना आदि के साथ मंडियों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे