home page

कैथल: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, सात युवतियां व दाे युवक पकड़े

 | 

कैथल, 01 अप्रैल (हि.स.)। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से सात युवतियों और दाे युवकों को काबू किया गया। पुलिस टीम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति टीम और पुलिस बल ने बुधवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर रेड की, जहां मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाए जाने की बात सामने आई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक मसाज सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। रेड के दौरान केंद्र में सात युवतियां और दाे युवक मिले, जिन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार सेंटर का संचालक मौके से फरार मिला। सभी पकड़े गए युवतियों और युवकों से सिविल लाइन थाने में ले जाया गया और पूछताछ की गई। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे