home page

कैथल : नशा मुक्ति जागरूकता पर जिला स्तरीय पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

 | 
कैथल : नशा मुक्ति जागरूकता पर जिला स्तरीय पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित


कैथल, 02 अप्रैल (हि.स.)।

जिला उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रेड क्रॉस एवं रेड रिबन सेल के तहत इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर गुरुवार काे जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों बीआर आंबेडकर कॉलेज, कैथल, राजकीयकॉलेज, चीका, श्री कपिल मुनि राजकीय कॉलेज फॉर गर्ल्स, कलायत तथा मेजबान इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें तीन छात्राओं ने स्लोगन लेखन और सात ने पोस्टर निर्माण में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभाव, नशामुक्त जीवन के महत्व और स्वस्थ समाज में युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

स्लोगन लेखन में प्रदीप कुमार (बीआरआंबेडकरकॉलेज) ने प्रथम, भावना (इंदिरा गांधी कॉलेज) ने द्वितीय और रेनुका (राजकीयकॉलेज फॉर गर्ल्स, चीका) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में दीप्ति ने प्रथम, तमन्ना (श्री कपिल मुनि कॉलेज, कलायत) ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है और युवाओं को इससे दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। वहीं सायंकालीन सत्र की प्रभारी श्वेता तंवर ने नशा मुक्ति अभियान में युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रो. सीमा सुनेजा, रेड क्रॉस एवं रेड रिबन सेल इंचार्ज प्रो. प्रियंका बिंदलिश और प्रो. श्वेता अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे