home page

सोनीपत के सेक्टर-15 से 18 वर्षीय युवक रहस्यमय हालात में लापता

 | 
सोनीपत के सेक्टर-15 से 18 वर्षीय युवक रहस्यमय हालात में लापता


सोनीपत, 01 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

शहर के सेक्टर-15 क्षेत्र से 18 वर्षीय युवक लापता हो गया है। घटना के बाद परिवार में

चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। युवक हाल ही में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा

की परीक्षा देकर घर लौटा था और 30 मार्च की देर रात साइकिल लेकर अचानक घर से निकल गया।

इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजन

लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। मामले की

सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर से निकलने

से पहले युवक की कुछ गतिविधियां सामने आने से मामला और रहस्यमय बन गया है। परिजन अजय

के अनुसार उनका भतीजा अभिमन्यु 30 मार्च की आधी रात के बाद साइकिल लेकर घर से निकला

था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं

चला। परिवार का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से भगवान शिव की भक्ति की बात कर रहा

था। घटना वाले दिन उसके माथे पर तिलक लगा था और वह आध्यात्मिक रुझान दिखा रहा था। अचानक

घर छोड़कर चले जाने से परिजन और अधिक चिंतित हैं।

युवक

का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह साइकिल पर जाता दिखाई दे रहा है।

फुटेज में उसकी पीठ पर एक बैग लटका नजर आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि

वह कहीं जाने की तैयारी में था।

परिजन

रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रहे हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोज

जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई

शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुरागों के आधार पर युवक की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना