home page

हिसार : दिनदहाड़े युवक से लूट, केस दर्ज

 | 
हिसार : दिनदहाड़े युवक से लूट, केस दर्ज


हिसार, 05 मार्च (हि.स.)। शहर के सेक्टर 33 में

हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले व्यक्ति पवन कुमार से दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। पुलिस

ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवन कुमार होली पर दोपहर करीब

डेढ़ बजे घोड़ा फार्म रोड से ऋषिनगर की तरफ आ रहे थे।जैसे ही वह सेक्टर 33 में चौथे रोड

की तरफ पहुंचे तो वह कुछ काम के लिए रूक गए।

इसी दौरान वहां झाड़ियों में से एक युवक आया और

कहने लगा कि मुझे घुमाकर ले आओ। इस पर शिकायतकर्ता पवन कुमार ने कहा कि मैं आपको जानता

नहीं हूं ऐसे कैसे घुमा लाऊं। इस बात पर युवक मारपीट करने लगा और उसने पवन कुमार के

गले से करीब सवा तोले सोने की चेन और लाखों रुपए का डायमंड लूट लिया। इसी दौरान एक

और युवक वहां आ गया। पवन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को देखकर वह भाग खड़ा हुआ।

इस दौरान वह दौड़कर पीछा करने लगे और मेरे से दोबारा मारपीट की। वह किसी तरह उनके चुंगल

से छुटा और अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। इसी दौरान युवकों ने पत्थर से स्कूटी पर हमला

शुरू कर दिया और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पवन कुमार ने बताया कि इसके बाद

उन्होंने पुलिस को सारे मामले से अवगत करवाया और नागरिक अस्पताल जाकर उपचार करवाया।

पवन कुमार ने गुरुवार काे बताया कि उसकी पसलियों पर चोट लगी है और डॉक्टरों ने उसको एक्सरे करने

की सलाह दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है। आरोपी नशेड़ी प्रवृति के लग रहे हैं। उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर