home page

हिसार : रेलवे पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर युवक की हत्या

 | 
हिसार : रेलवे पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर युवक की हत्या


लोगों ने रेलवे पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी,

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कस्बा आदमपुर

में रेलवे स्टेशन पर इंदिरा कॉलोनी निवासी

40 वर्षीय मजदूर प्रदीप की कर हत्या कर दी गई। हत्या रेलवे स्टेशन पर स्थित

रेलवे पुलिस चौकी से मात्र 15 से 20 मीटर की दूरी पर की गई। इस हत्या ने वर्ष 2014

में रेलवे स्टेशन के पास ही जिला पार्षद ईश्वर बगला की हत्या की याद ताजा कर दी क्योंकि

यह हत्या भी ठीक उसी जगह उसी तरह की गई है तथा युवक के मुंह पर काफी चोटें मारी गई

हैं।

घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला जब लोगों

ने शव पड़े देखा। तब उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद भारी संख्या में लोग

तथा मृतक के परिजन पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने रेलवे पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

की और कहा कि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी थी तथा घटना का पुलिस वालों को भी सुबह

ही पता लगा।

नारेबाजी कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक पुलिस

व रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक शव नहीं उठाएंगे और न ही उठाने

देंगे। सूचना मिलने पर डीएसपी किशोरी लाल, रेलवे थाना अध्यक्ष व आदमपुर थाना प्रभारी

सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डीएसपी ने परिवारजनों व मौजूद लोगों

को आश्वासन दिया के मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार

कर लिया जाएगा। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य

लिए। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन व अन्य लोग शांत हुए तथा पोस्टमार्टम कराने को तैयार

हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल हत्या

के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी गोयल, जगदीश भादू,

सुभाष धाधल, कुलदीप ज्याणी, विनोद खन्ना, कमलेश, रमेश मल्होत्रा, मांगेराम, ओमप्रकाश

कन्वाड़िया, जगत अग्रवाल व मोहित गोयल सहित

अनेक लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर