home page

रोहतक: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

 | 

रोहतक, 30 जून (हि.स.)। महम के नेशनल हाइवे नंबर नौ के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। साथ ही पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह महम के नेशनल हाइवे नंबर नौ के पास राहगीरों ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास पता किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल