सिरसा: ट्रक ने रेहड़ी चालक को कुचला
सिरसा, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के रानियां कस्बे में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। शव का सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मक्खन रविवार रात को सब्जी की रेहड़ी लेकर घर लौट रहा था। ऐलनाबाद बाईपास पर पीछे से आ रहे ट्रक ने सब्जी की रेहड़ी लेकर जा रहे मक्खन को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
किसान की सर्पदंश से मौत
जिला के गांव बणी में एक किसान की खेत में घास काटते समय सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बणी निवासी मोहर सिंह खेत में पशुओं के लिए घास काट रहा था। इस दौरान अचानक सांप ने काट लिया।सांप के काटने से मोहर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में लाया गया, जहां रविवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

