home page

सोनीपत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

 | 
सोनीपत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत


सोनीपत, 27 जून (हि.स.)। सोनीपत

के किलोहड़द-बड़वासनी मार्ग पर शुक्रवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक

की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे

में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। गांव

हुल्लाहेड़ी निवासी कंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई सुनील

रात करीब साढ़े नौ बजे किलोहड़द से बड़वासनी की ओर बाइक से खेत जा रहा था। बड़वासनी-माहरा

मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सुनील की मौके पर ही मौत

हो गई।

डायल-112

से सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी

कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों

ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य

साक्ष्यों के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने पर

आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुनील

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के अनुसार उसके तीन भाइयों की पहले

ही मौत हो चुकी है। इनमें दो की बीमारी और एक की नहर में डूबने से जान गई थी। माता-पिता

का भी पहले निधन हो चुका है। अब परिवार की जिम्मेदारी उसकी भाभी और चार बच्चों पर आ

गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना