home page

रोहतक: युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 | 

मनसरोवर पार्क में मिला शव, नहीं हुई शव की शिनाख्त

रोहतक, 04 जुलाई (हि.स.)। शहर के मानसरोवर पार्क में एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस शव के पहचान में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस बारे में आसपास के थानों में इतला दे दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को मानसरोवर पार्क में राहगीरों ने एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से इस बारे में पता किया। पुलिस को मौके से एक सल्फास की खाली डिब्बी भी मिली है। पुलिस का मानना है कि युवक ने पार्क में ही सल्फास खाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।

---

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल