home page

सोनीपत: दुकान में घुसकर युवक पर रॉड व लाठी से हमला

 | 

सोनीपत, 04 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

के कामी रोड स्थित काली माता मंदिर के पास दुकान पर बैठे युवक पर तीन युवकों ने लोहे

की रॉड और लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि पहले आरोपियों ने युवक से गाली-गलौज की

और इसके बाद अचानक उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में युवक के दोनों हाथों

और सिर पर चोटें आईं। सिर पर रॉड से कई वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

मेडिकल रिपोर्ट में चार चोटें दर्ज की गई हैं।

सैनीपुरा,

जटवाड़ा निवासी रवि ने पुराना शहर चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की

शाम वह कामी रोड पर काली माता मंदिर के पास अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान महेश

अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, महेश के हाथ में लोहे की रॉड

थी, जबकि उसके एक साथी के पास रॉड और दूसरे के हाथ में लाठी थी। तीनों ने आते ही उसके

साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसके पिता का दूसरे पक्ष

के साथ तीन लाख रुपये का लेन-देन था। पिता की मौत के बाद वह धीरे-धीरे रकम चुका रहा

था और अब तक एक लाख 96 हजार रुपये दे चुका है। इसी लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात

शिकायत में कही गई है।

आरोप

है कि गाली-गलौज के बाद तीनों ने उस पर हमला कर दिया। उसके दोनों हाथों पर रॉड और लाठी

से वार किए गए। इसके बाद सिर पर रॉड से कई वार किए, जिससे सिर फट गया और वह मौके पर

गिर गया। सूचना मिलने पर सागर और कुलदीप मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस

के अनुसार, रवि ने तीन अक्टूबर को शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर

थाना सिविल लाइन पुलिस ने महेश और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया है। मामले की जांच की जा रही

है और आरोपियों की भूमिका के संबंध में पुलिस कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना