home page

सोनीपत:चरस के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा गाड़ी जब्त

 | 
सोनीपत:चरस के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा गाड़ी जब्त


सोनीपत, 08 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मुड़लाना चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को एक

किलो 775 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घड़वाल निवासी मोहित

के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चरस, बैग और सिल्वर रंग की ब्रेजा गाड़ी

बरामद कर कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर गोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत

मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस

के अनुसार सात अक्टूबर की रात क्राइम यूनिट कुंडली की टीम गश्त और मादक पदार्थों की

तलाश में निकली थी। लगभग आधी टीम मुड़लाना बस अड्डे के पास पहुंची। इसी दौरान मुखबिर

ने सूचना दी कि घड़वाल निवासी मोहित चरस बेचने का काम करता है और ब्रेजा गाड़ी में

चरस लेकर पानीपत की तरफ से आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की

जांच शुरू कर दी। रात करीब सवा एक बजे पानीपत की ओर से एक ब्रेजा गाड़ी आती दिखाई दी।

पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से इशारा कर गाड़ी को रुकवाया। चालक की पहचान मोहित उर्फ

काला के रूप में हुई।

पुलिस

ने तलाशी प्रक्रिया के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद गोहाना के नायब

तहसीलदार हेमंत कुमार को राजपत्रित अधिकारी के रूप में मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी

में आरोपी, उसके बैग और गाड़ी की तलाशी ली गई। आरोपी के हाथ में मौजूद लाल-नीले बैग

से सफेद पन्नी में बत्ती नुमा काला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने इसे चरस बताया। इलेक्ट्रॉनिक

कांटे से वजन करने पर सफेद पन्नी समेत इसका वजन एक किलो 775 ग्राम निकला।

पुलिस

के मुताबिक आरोपी बरामद पदार्थ से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

मामले की जांच के लिए एएसआई आशीष को अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस आरोपी

से पूछताछ कर चरस की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना