home page

पानीपत: कहासुनी की रंजिश में की थी अरूण की हत्या, एक गिरफ्तार

 | 
पानीपत: कहासुनी की रंजिश में की थी अरूण की हत्या, एक गिरफ्तार


पानीपत, 02 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने होली के दिन किशनपुरा में कॉलोनी निवासी अरूण की चाकू व ईट से वार कर हत्या करने के एक आरोपी को चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार आरोपी चिंटू और चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर अरूण पर चाकू व ईट से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सन्नी ने पुलिस को बताया कि वारदात में शामिल फरार उसके आरोपी साथी चिंटू की बीते जनवरी माह में अरूण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू ने उसके व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और सभी ने मिलकर होली के दिन किशनपुरा में अरूण पर चाकू व ईटों से हमला किया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी सन्नी को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा