home page

हिसार : एचएयू लेबर कॉलोनी में सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या

 | 
हिसार : एचएयू लेबर कॉलोनी में सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या


पुलिस रंजिश के चलते वारदात का आरोप

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हिसार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित लेबर कॉलोनी

में 20 वर्षीय युवक सन्नी की सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम तरीके से हत्या

कर दी गई। वारदात के पीछे तीन-चार दिन पहले हुई पुरानी कहासुनी की रंजिश बताई जा रही

है।

जानकारी के अनुसार, लेबर कॉलोनी निवासी सन्नी गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने

घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश

को लेकर हुई बहसबाजी के बाद हमलावरों ने पास में पड़ी ईंट उठाकर सन्नी के सिर पर कई

वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और आरोपी वहां से फरार हो

गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एचएयू चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ

मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गंभीर हालत में

सन्नी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सन्नी

के पिता और बड़ा भाई मजदूरी करते हैं। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या की धाराओं

के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

चौकी इंचार्ज के मुताबिक, पुलिस रंजिश के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं से भी मामले

की गहन जांच कर रही है।

उधर, पुलिस ने हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी

राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के तुरंत बाद डायल 112 के माध्यम

से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी और मृतक के पिता के

बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में शामिल

अन्य सहयोगियों और पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर