home page

सोनीपत: संगठन सशक्तीकरण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प

 | 
सोनीपत: संगठन सशक्तीकरण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प


सोनीपत, 05 जून (हि.स.)। गन्नौर

विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन शुक्रवार को

किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता, बूथ स्तर तक विस्तार

तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं

का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक

में पूर्व सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधानसभा प्रभारी एवं गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा,

पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी सतीश नांदल,

जिला महामंत्री नीरज ठरू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आजाद सिंह नेहरा, बीएलए-एक गन्नौर

विधानसभा निशांत छौक्कर तथा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पूर्व

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों

तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर का संगठन ही चुनावी

सफलता की आधारशिला है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को

जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने कार्यकर्ताओं

से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन हित में कार्य करने का आग्रह किया। जिला

अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की निरंतर सफलता का प्रमुख

आधार है।

जिला

प्रभारी सतीश नांदल, महामंत्री नीरज ठरू, आजाद सिंह नेहरा और निशांत छौक्कर ने बूथ

सशक्तीकरण, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं

को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन सर्वोपरि

के मूल मंत्र को अपनाकर सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को और

अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसेवा

और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना