home page

हिसार की योगिता ने 13वीं नेशनल वॉक रेस कम्पीटिशन में जीता रजत पदक

 | 
हिसार की योगिता ने 13वीं नेशनल वॉक रेस कम्पीटिशन में जीता रजत पदक


हिसार, 23 फरवरी (हि.स.)। एथलेटिक्स फेडरेशन

ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित 13वीं नेशनल वॉक रेस कम्पीटिशन में

हिसार की बेटी योगिता ने 20 वर्ष आयु की 5 किलोमीटर वॉक रेस में 23.49 मिनट के साथ

सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले 2025 में यूथ नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड और सऊदी अरबिया

में हुई यूथ एशिया में चौथे स्थान पर रही थी।

एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा व

सह सचिव राजू कनोह ने साेमवार काे बताया कि इससे पहले भी योगिता ने अनेक मेडल जीतकर हिसार जिले

का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल योगिता इंडिया एक्सीलेंस ऑफ स्पोर्ट्स

बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही है। उसके पिता एक किसान हैं। गरीब घर से निकलकर योगिता

ने अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स हिसार के अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा दत यादव, उपाध्यक्ष

डॉ. शशि लूथरा के अलावा ओपी भादू, हरपाल सरसाना, डॉ. शमशेर सभी पदाधिकारियों

एवं परिवारजनों ने इस उपलब्धि पर योगिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर