home page

हिसार के तनुज ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जु-जुत्सु चैंपियनशिप में जीता रजत

 | 
हिसार के तनुज ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जु-जुत्सु चैंपियनशिप में जीता रजत


हिसार, 25 अप्रैल

(हि.स.)। हिसार के आजाद नगर निवासी तनुज बैनीवाल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जु-जुत्सु

चैंपियनशिप में रजत पदक अर्जित किया है। उसने यह पदक 69 किलोग्राम भारवर्ग में जीता

है।

जु-जुत्सु एसोसिएशन

हिसार के महासचिव सचिन वर्मा ने शनिवार को बताया कि यह चैंपियनशिप लक्ष्मी नारायण कॉलेज

ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी) यूनिवर्सिटी, भोपाल में हुई।

तनुज ने इस प्रतियोगिता में

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल का प्रतिनिधित्व किया था। तनुज का फाइनल मुकाबला कुमाऊं

यूनिवर्सिटी नैनीताल के प्लेयर्स से हुआ था, जिसमें उसे 5-3 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक मिला। सचिन वर्मा

ने तनुज बेनीवाल को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और बताया कि तनुज राज्य व राष्ट्रीय

स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में पहले भी कई बार पदक जीत चुका हैं। तनुज की इस सफलता पर खेल प्रेमियों व परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने उसे यह पदक जीतने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर