home page

हिसार : पहलवान गरिमा ढांडा ने वियतनाम में जीता गोल्ड मेडल

 | 
हिसार : पहलवान गरिमा ढांडा ने वियतनाम में जीता गोल्ड मेडल


हिसार, 30 मई (हि.स.)। वियतनाम में आयोजित अंडर

17 वर्षीय कुश्ती चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी मिर्चपुर की

पहलवान गरिमा ढांडा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत से पूरे प्रदेश

में खुशी का माहौल है।

अकादमी के संचालक अजय पहलवान ने शनिवार काे बताया कि वियतनाम

में अंडर 17 वर्षीय वर्ग एशियन कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भगत

सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी मिर्चपुर की पहलवान गरिमा ढांडा ने 53 किलोग्राम भारवर्ग

में मंगोलिया की पहलवान को 18 - 6 से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन

किया है। इससे पहले हुए मुकाबले में उज़्बेकिस्तान

की पहलवान को 10- 0 से हराया। कजाकिस्तान की पहलवान को 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में

प्रवेश किया सेमीफाइनल में चाइना की पहलवान को 8- 6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की पहलवान को 18- 6 हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसकी

जीत जीत से पूरे गांव में खुशी की लहर है। इसी चैंपियनशिप में अकादमी के तीन पहलवान

भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर