home page

भाजपा प्रवक्ता बनी महिला आयोग की सदस्य

 | 

चंडीगढ़, 17 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में एक और सदस्य को नियुक्त किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज इस संबंध में नियुक्त के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनसार भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर को ‘हरियाणा राज्य महिला आयोग’ का नया सदस्य नियुक्त किया है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहीं वैशाली तोमर की इस नियुक्ति को उनके राजनीतिक अनुभव और महिला मुद्दों पर लगातार सक्रियता के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 3 की उप-धारा 2 (बी) के तहत राज्यपाल के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है।

वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता होने के साथ-साथ वे युवा मोर्चा की मीडिया प्रभारी और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा में लंबे समय तक काम करने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के कारण वैशाली तोमर की इस भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा