home page

हिसार : जलघर के टैंक से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 

हिसार, 12 मई (हि.स.)। जिले के अग्रोहा थाना

क्षेत्र के गांव जगान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के ही जलघर के टैंक

में लगभग 45 वर्षीय महिला का शव दिखा। मृतका की पहचान जगान निवासी सरोज के रूप में

हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के

शवगृह में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार जब वाटर वर्क्स का कर्मचारी

रूटीन चेकअप के लिए सोमवार देर सायं टैंक के पास गया तो उसकी नजर किनारे पर लावारिस

हालत में पड़ी महिला की चप्पलों और चुन्नी पर पड़ी। अनहोनी की आशंका के चलते जब उसने

टैंक के अंदर झांका तो वहां महिला का शव पानी में दिखा। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना

ग्रामीणों और पुलिस को दी। मृतका सरोज के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। उसका

पति कृष्ण गांव में ही छोटी वेल्डिंग मशीन से कामकाज कर परिवार का गुजारा करता है।

सरोज के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि 22 वर्षीय बेटा गुरुग्राम

की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घर पर फिलहाल पति-पत्नी ही रहते थे। सूचना मिलते

ही अग्रोहा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला

गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर