home page

हिसार : खेत में बने कमरे में महिला का शव,नहीं हुई शिनाख्त

 | 
हिसार : खेत में बने कमरे में महिला का शव,नहीं हुई शिनाख्त


अभी नहीं हो पाई पहचान, नागरिक अस्पताल पहुंचाया

शव

पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी

शुरू की

हिसार, 14 जून (हि.स.)। सदर क्षेत्र के गांव खरड़

में खेत में बने कमरे में महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगभग

40-42 वर्षीय उक्त महिला के हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ

है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि

महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। घटनास्थल

के पास कार के टायरों के निशान भी मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरड़ गांव के खेतों

के रास्ते से रविवार सुबह लोग जा रहे थे तो उन्हें महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना

दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़तााल की तो देखा कि महिला के हाथ पर पासोरानी

और सीमारानी लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया है।

जांच के चलते पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद बताया कि महिला

की हत्या इस कोठरी में नहीं, बल्कि कहीं और की गई है। पुलिस ने बताया कि रामायण टोल

प्लाजा के पास बनी फैक्ट्री के साथ एक रास्ता गांव खरड़ के खेतों में जाता है, जहां

के कोठरे में ये शव मिला। आशंका है कि हत्यारों ने इसी सुनसान रास्ते का फायदा उठाया।

पुलिस अब टोल प्लाजा, कच्चे रास्ते और फैक्ट्री के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के

फुटेज खंगालेगी, ताकि संदिग्ध गाड़ियों और बाइक सवारों का सुराग लगाया जा सके।

सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि महिला

के शव को नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया गया है। पहचान के बाद के ही हत्या

के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर