home page

हांसी : कार ने बाइक को मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, एक घायल

 | 
हांसी : कार ने बाइक को मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, एक घायल


हिसार, 01 अगस्त (हि.स.)। हांसी रोहतक सड़क मार्ग पर बास क्षेत्र में पिपला

पुल के पास रोहतक की तरफ से आ रही एक कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण

बाइक पर सवार पति ओर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही घायल महिला ने

दम तोड़ दिया।

मृतक महिला के शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए

भेजा गया। घायल बाइक सवार को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भेजा गया हैं। पुलिस मामले

की गहनता से जांच कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुबलधन माजरा निवासी नवीन शनिवार को अपनी पत्नी

28 वर्षीय टीसा और दो बच्चों के साथ मदनहेड़ी गांव में जा रहे थे। पिपला पुल के पास

पीछे से आ रही एक कार ने उनको टक्कर मार दी जिसके कारण टीसा ओर नवीन गंभीर रूप से घायल

हो गए। इस दुर्घटना में दोनों बच्चे बाल बाल बच गए। कुछ देर बाद ही टीसा ने दम तोड़

दिया।

पुलिस ने उसके शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। गंभीर रूप घायल नवीन को इलाज के लिए रोहतक

पीजीआई में भेजा गया हैं। कार में सवार चालक सिसाय निवासी जो कि फिलहाल हांसी की रामपुरा

कालोनी में रहता हैं। उसके साथ में उसकी माता भी थी, उसको भी चोट लगी है। उसको इलाज

के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमृत लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके

पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल

में भर्ती करवाया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। मामले की जांच

की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर