home page

हिसार : 530 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

 | 
हिसार : 530 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
हिसार : 530 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार


हिसार, 14 मई (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हांसी पुलिस की एएनसी स्टाफ टीम ने 530 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसके खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान हांसी में रह रही पाबड़ा गांव निवासी वीना के रुप मे हुई है।

सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि एएनसी स्टाफ को सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट हांसी में एक महिला खुलेआम नशीला पदार्थ बेच रही है। इसके बाद एएनसी स्टाफ ने रेड पार्टी तैयार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बरवाला के तहसीलदार विजय कुमार के सामने महिला कर्मचारी द्वारा आरोपी महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला को गिरफ्तार करके बरामद 530 ग्राम गांजा को कब्जे में ले लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव