home page

हिसार के मेयर गणतंत्र दिवस पर ऐलनाबाद में करेंगे ध्वजारोहण

 | 
हिसार के मेयर गणतंत्र दिवस पर ऐलनाबाद में करेंगे ध्वजारोहण


हिसार, 21 जनवरी (हि.स.)। देश 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह

और गौरव के साथ मनाएगा। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की और से ऐलनाबाद में ध्वजारोहण का

दायित्व हिसार के मेयर प्रवीण पोपली को सौंपा गया है। मेयर पोपली ने इस जिम्मेदारी

के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार काे कहा कि वर्षों की गुलामी के बाद भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त

की और एक सशक्त, न्यायपूर्ण व लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए संविधान का निर्माण

किया गया। संविधान ने देश को एक शासन प्रणाली दी, जिसमें नागरिकों के अधिकारों की रक्षा,

न्याय की सुनिश्चितता, स्वतंत्रता का संरक्षण तथा सत्ता के संतुलित विभाजन की व्यवस्था

की गई। इसी संविधान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार मिला। मेयर पोपली ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश

के संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। उन्होंने

कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में

सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर