home page

सोनीपत: अग्रसेन चौक से उठी देशभक्ति की लहर, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

 | 
सोनीपत: अग्रसेन चौक से उठी देशभक्ति की लहर, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर


सोनीपत: अग्रसेन चौक से उठी देशभक्ति की लहर, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर


सोनीपत: अग्रसेन चौक से उठी देशभक्ति की लहर, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर


सोनीपत, 12 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से हुआ।

तिरंगा हाथों में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देशभक्ति के नारों के साथ

यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल

देशभक्तिमय बना रहा। सोनीपत

विधायक मदान ने कहा, तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों

के गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्र

के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को

मजबूत करता है। यह यात्रा समाज के हर वर्ग को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुट

होने का संदेश देती है। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा, तिरंगा हमारी आन, बान और शान

है। हर घर तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना

को और मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा

वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा, तिरंगे के सम्मान में निकलने वाली यह यात्रा देश

की एकता और अखंडता का संदेश देती है। हर नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता

देने का संकल्प लेना चाहिए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को

मिला और लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

इस यात्रा में सोनीपत के विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन,

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री

नीरज कुमार ठरू और जिला सचिव नरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल

हुए।

दूसरी

ओर बरोदा हलका के गांव कथूरा में अमर शहीदों की याद में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा

निकाली गई। नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने

किया। अध्यक्षता जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने और संयोजन बरोदा हलका के पूर्व

प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने किया। सानिध्य जिला गोहाना प्रभारी डॉ.किरण कलकल का रहा।

प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि हमारे अमर शहीद राष्ट्र के गौरव हैं।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि हमें शहीदों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। संयोजक

प्रदीप सांगवान ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन बान शान है। भलेराम नरवाल,जिला

महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, अशोक सैन, राजेश भावड़, डॉ.राममेहर

राठी, इंद्रपाल, सूरत सिंह, रणधीर लठवाल,ओमवीर वत्स, सरपंच पवन शर्मा, सरपंच नवीन नरवाल

सहित सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी मौजूद

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना