home page

पानीपत : भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने किया प्रदर्शन

 | 
पानीपत : भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने किया प्रदर्शन


पानीपत, 29 मई (हि.स.)। पानीपत की देशराज कालोनी क्षेत्र मे पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान कालोनी वासियों ने शुक्रवार को पार्षद व नगर निगम के खिलाफ़ विरोध जताया। कॉलोनी वासियों का कहना था कि हमने पानी की किल्लत को लेकर पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक को लिखित रूप से शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

कालोनी वासी रेणुका, काजल शर्मा, कपिल, मुस्कान का कहना है कि पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है, इस भयंकर गर्मी में भी कई कई रोज हो जाते है नहाए हुए। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि पार्षद समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। कॉलोनी वासी लगातार पार्षद, मेयर और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वही पूर्व पार्षद जय कुमार बिंदल ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रही है और यदि जरूरत पड़ी तो वह जनता की परेशानी को देखते हुए अपने निजी खर्च से ट्यूबवेल लगवाने के लिए भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और पानी जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे पर मेयर कोमल सैनी ने कहा कि इस क्षेत्र में एक नया ट्यूबवेल लगाया जा चुका है। ट्यूबवेल से सप्लाई शुरू करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है तथा बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर दिया है। जल्द ही क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा