home page

सोनीपत: वाटर बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी

 | 

सोनीपत, 19 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत में वाटर बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 97 हजार रुपये निकाल लिए।

बत्रा कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार कटारिया ने शनिवार को साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की सुबह उनके

मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि नगर निगम का वाटर बिल अपडेट

न होने के कारण उनकी कंज्यूमर आईडी बंद कर दी गई है और उसे चालू कराने के लिए दिए गए

नंबर पर कॉल करने को कहा गया। कुछ देर बाद सौरव नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने करीब

20 मिनट तक बात कर विश्वास में लिया और सर्विस के नाम की एपीके फाइल डाउनलोड करवाई।

पीड़ित के अनुसार ऐप में निजी जानकारी भरने के बाद ठग ने 13 रुपए फीस ट्रांसफर करने

को कहा। जैसे ही उन्होंने अपना बैंक खाता नंबर दर्ज किया, मोबाइल पर 99 हजार रुपए कटने

का मैसेज आ गया। घबराकर वह तुरंत बैंक पहुंचे, लेकिन तब तक ठगों ने एक लाख 98 हजार

रुपए की एक और ट्रांजैक्शन कर दी। इस तरह दो लाख 97 हजार रुपए खाते से निकाल लिए गए।

पीड़ित

ने आरोप लगाया कि ठग फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड के आधार पर बैंक खाते खुलवा कर लोगों

को निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना सोनीपत पुलिस के अनुसार, जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें फ्रीज

कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम फोन नंबर और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री

के आधार पर ठगों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी

भी अनजान लिंक या अनधिकृत ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना