home page

सोनीपत: चेतावनी के बाद कूड़े का निस्तारण वाली जेवीएम कंपनी का ठेकेदार बदला

 | 
सोनीपत: चेतावनी के बाद कूड़े का निस्तारण वाली जेवीएम कंपनी का ठेकेदार बदला


सोनीपत, 03 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम की चेतावनी के बाद कूड़े का निस्तारण करने वाली जेवीएम कंपनी ने डोर टू डोर

कूड़ा संग्रहण करने वाले ठेकेदार को बदल दिया है। नये ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा

शहर में स्थान स्थान पर बने कूड़े के ढेरों को दिन-रात उठाया जा रहा है और दो दिन में

300 टन से ज्यादा कूड़ा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर भेजा गया है।

पिछले एक सप्ताह से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालको को वेतन ने मिलने से चल रही

हड़ताल के कारण शहर में कूड़े की भयावह स्थिति हो गई थी। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने

कंपनी के अधिकारियों को तलब कर चेतावनी दी थी की हालत नहीं सुधरे तो एक सप्ताह बाद

कंपनी का अनुबंध रद्द करने की सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी।

राजीव जैन ने शनिशार काे बताया कि कंपनी को घर घर से कूड़ा उठाने के लिए 110 गाड़ियों की आवश्यकता

है जबकि ठेकेदार द्वारा लंबे समय से 60 गाड़ियां ही चलाई जा रही थी जिस के कारण गली

मोहल्लों में गाड़ियां ने पहुंचने की शिकायत लगातार मिल रही थी प्लांट पर कूड़ा ने

पहुंचने के कारण बिजली का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया कि ठेकेदार

ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में निर्धारित गाड़ियों की संख्या पूरी कर दी जाएगी।

मेयर जैन ने लगातार 50वें सप्ताह भी शनिवार को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत के

संकल्प के साथ सेक्टर 12 पावर हाऊस (मटका चौक) से आईटीआई चौक तक स्वच्छता

अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए लगातार काम किया जा रहा है और सफाई

की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए सभी प्रबंध किए जायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना