हिसार : निगम ज्वाइंट कमिश्नर ने आश्रम का दौरा कर जांची व्यवस्थाएं
हिसार, 21 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल ने महिला
एवं यूथ उत्पीड़न निवारण मंच की ओर से संचालित हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम
का दौरा किया। उन्होंने वहां सभी महिलाओं को खुद शॉल ओढ़ाकर आश्रम की महिलाओं व टीम
को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
आश्रम में पहुंचने पर हमारा प्रयास आश्रम टीम के सदस्यों ने उनका स्वागत करते
हुए चिड़िया बचाने के लिए घोंसला देकर सम्मानित किया गया। हमारा प्रयास आश्रम संचालिका
मंजू स्याहड़वा ने निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल को पूरे आश्रम का दौरा करवाया
तथा कुछ महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई। आश्रम टीम से रवीना सोढ़ी द्वारा महिलाओं
के स्वास्थ्य से व आश्रम से संबंधित चर्चा की गई। शालिनी चेतल ने आश्रम में महिलाओं
के लिए सुविधाओं और व्यवस्था को देखते हुए आश्रम टीम की प्रशंसा की। इस मौके पर हमारा
प्रयास आश्रम टीम के सदस्य रीटा बंसल, मधु रानी, मीना देवी, उर्मिला, मीनाक्षी, अनिल
बागड़ी, सुशील गौतम, लेखराज, हरीश आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

