home page

हिसार: आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें : डॉ. अनीश यादव

 | 
हिसार: आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें : डॉ. अनीश यादव


हिसार: आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें : डॉ. अनीश यादव


पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने किया लुवास पशु चिकित्सालय का दौरा

हिसार, 09 सितंबर (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनीश

यादव ने विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय का दौरा कर विभिन्न क्लीनिकल सेवाओं एवं व्यवस्थाओं

का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिष्ठाता ने पशु चिकित्सालय की विभिन्न क्लीनिकल इकाइयों का

निरीक्षण किया तथा पशु मरीजों की जांच, उपचार, निदान एवं देखभाल की व्यवस्थाओं के बारे

में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित स्टाफ से बातचीत करते हुए

पशुपालकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने

पर जोर दिया।

इस अवसर पर क्लीनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञान सिंह ने अधिष्ठाता को

पशुचिकित्सालय में संचालित विभिन्न क्लीनिकल सेवाओं, मरीजों की जांच एवं उपचार प्रक्रिया

तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुचिकित्सालय

में आने वाले पशु मरीजों के बेहतर उपचार एवं पशुपालकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा

निरंतर कार्य किया जा रहा है। डॉ. अनीश यादव ने पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि लुवास

पशु चिकित्सालय पशुपालकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध

कराने के साथ-साथ पशुचिकित्सा विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और शिक्षण में

भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय

के साथ कार्य करते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य पशुपालकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण

पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्लीनिकल शिक्षण एवं प्रशिक्षण के स्तर

को और बेहतर बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर